डाउनलोड करें
0 / 0

दुल्हन की गाड़ी को फूलों से सजाने का हुक्म

प्रश्न: 171961

क्या शादी के दिन दुल्हन की गाड़ी को फूलों से सजाना जायज़ हैॽ ज्ञात रहे कि यह प्रथा हमारे देश में प्राचीन समय से चली आ रही है, क्योंकि इसे हमारे यहाँ प्रथागत (आम रिवाज) माना जाता है।   

अल्लाह की हमद, और रसूल अल्लाह और उनके परिवार पर सलाम और बरकत हो।

शादी के दिन दुल्हन की कार को फूलों से सजाने में कोई हर्ज की बात नहीं है। क्योंकि मूल सिद्धांत यह है कि ऐसा करना अनुमेय है, और यह उन चीज़ों के शीर्षक के अंतर्गत आता है जो दुल्हन और उसके पति और उनके परिवारों को खुशी देती है। लेकिन इसमें कोई फिज़ूलखर्ची नहीं करनी चाहिए; क्योंकि अल्लाह तआला का फरमान है :

وَكُلُوا وَاشْرَبُوا وَلَا تُسْرِفُوا إِنَّهُ لَا يُحِبُّ الْمُسْرِفِينَ

الأعراف :31

“तथा खाओ और पियो और हद से आगे न बढ़ो। निःसंदेह वह हद से आगे बढ़ने वालों को पसंद नहीं करता।” (सूरतुल-आराफ़ : 31)।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

डाक सेवा की सदस्यता लें

साइट की नवीन समाचार और आवधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए मेलिंग सूची में शामिल हों

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री का तेज एवं इंटरनेट के बिना ब्राउज़ करने की क्षमता

download iosdownload android