0 / 0
650923/11/2002
ईद की रात और उसके दिन में संभोग करना
प्रश्न: 38224
ईद की रात और उसके दिन में संभोग करने का क्या हुक्म है (मेरा प्रश्न दोनों ईदों को शामिल है)ॽ क्योंकि मैंने कुछ भाइयों-दोस्तों से सुना है कि यह जायज़ नहीं है।
अल्लाह की हमद, और रसूल अल्लाह और उनके परिवार पर सलाम और बरकत हो।
आप ने जो कुछ भाइयों-दोस्तों से सुना है वह सही नहीं है। ईद की रात और उसके दिन में संभोग करना जायज़ है। संभोग करना केवल रमज़ान में दिन के दौरान और हज्ज या उम्रा के लिए एहराम की हालत में हराम है, इसी तरह जब महिला मासिक धर्म या प्रसव की हालत में हो।
और अल्लाह तआला ही सर्वश्रेष्ठ ज्ञान वाला है।
स्रोत:
साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर