0 / 0
1,39930/09/2007
वह पेट के अल्सर से पेड़ित है और डॉक्टरों ने उसे रोज़ा न रखने की सलाह दी है
प्रश्न: 106467
उसे आठ साल से पेट का अल्सर है, और उसका अभी भी इलाज चल रहा है। बीमारी के बढ़ने से बचने के लिए डॉक्टरों ने उसे रोज़ा न रखने की सलाह दी है। क्या उसके लिए ऐसा करना जायज़ है?
अल्लाह की हमद, और रसूल अल्लाह और उनके परिवार पर सलाम और बरकत हो।
“उसके लिए रोज़ा तोड़ना जायज़ है, और अगर उसके ठीक होने की उम्मीद है तो उसपर स्वस्थ होने के बाद उसकी क़ज़ा करना अनिवार्य है। लेकिन अगर मामला इसके विपरीत है और यह संभावना नहीं है कि वह उस बीमारी से ठीक हो जाएगा, तो वह रमज़ान के महीने में हर दिन के बदले [एक ग़रीब व्यक्ति को] खाना खिलाएगा।” उद्धरण समाप्त हुआ।
“फतावा अश-शैख मुहम्मद बिन इबराहीम रहिमहुल्लाह” (4/180)।
स्रोत:
साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर