डाउनलोड करें
0 / 0
922102/01/2009

क्रिसमस के त्योहार में कुछ महिलाओं को उपहार भेंट करना

प्रश्न: 13642

क्रिसमस के समय पश्चिमी परंपराओं (आदतों) में से एक यह है कि कुछ ग़ैर मुस्लिम,  छोट और बड़े, एकत्र होते हैं और अपने नाम लिखकर उन्हें एक टोपी में डाल देते हैं और उन कागज़ों को मिश्रित कर देते हैं, फिर प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे व्यक्ति का नाम चुनता है, ताकि क्रिसमस के दिन वह उसे उपहार भेंट करे। इस परंपरा को "क्रिस क्रिंगल" (Kriss Kringle) कहा जाता है।

अल्लाह की हमद, और रसूल अल्लाह और उनके परिवार पर सलाम और बरकत हो।

कुछ बहनों ने पिछले वर्ष इस विचार को अपनाते हुए उसके अनुसार कार्य किया।वे इस वर्ष भी इसे करना चाहती हैं। इस (परंपरा) का सार यह है कि प्रति बहन अपने अलावा किसी दूसरी बहन को अनियमित रूप से चुन लेती है और उसके उपर अनिवार्य हो जाता है कि वह उसके लिए 20 डॉलर का उपहार खरीदे।

कुछ बहनों का मानना है कि इस काम में काफिरों की समानता पाई जाती है,तो क्या यह सच है ?

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान अल्लाह के लिए योग्य है।

कुछ बहनों ने आप लोगों को जो नसीहत की है कि यह काम जाइज़ नहीं है,वह सच है। क्योंकि इसमें दो प्रकार से समानता पाई जाती है :

प्रथम : इस त्योहार को मनाना,और यह धार्मिक रूप से एक निषिद्ध चीज़ है। उसी में से इस त्योहार में उपहार भेंट करना भी है।

दूसरा : इन परंपराओं में काफिरों की, उनके इस नवीन अविष्कारित (मनगढ़ंत) त्योहार को मनाने के दिन में नकल करना।

हालांकि इस्लाम में केवल दो त्योहार हैं ;ईदुल फित्र और ईदुल अज़्हा। इन दोनों के अलावा जो भी त्योहार अविष्कार कर लिए गये हैं वह कुछ भी नहीं हैं,विशेषकर यदि वे अन्य धर्मोंया इस्लाम से बाहर निकले हुए संप्रदायों के धार्मिक त्योहार हों।

तथा प्रश्न संख्या (947 ) का उत्तर देखना महत्वपूर्ण है।

इस काम के अंदर बिद्अतों (नवाचारों) के लिए द्वार खोलना पाया जाता है और वह नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के इस फरमान के सामान्य अर्थ में दाखिल है : "जिस व्यक्ति ने हमारे इसे मामले में कोई ऐसी चीज़ अविष्कार की जिसका उस से कोई संबंध नहीं है तो वह अस्वीकृत है।" इसे बुखारी (अध्यायः अस्सुल्ह -संधि- हदीस संख्याः 2499) और मुस्लिम (हदीस संख्याः 1718) ने रिवायत किया है। ओर अल्लाह तआला ही सर्वश्रेष्ठ ज्ञान रखता है।

स्रोत

शैख मुहम्मद सालेह अल-मुनज्जिद

at email

डाक सेवा की सदस्यता लें

साइट की नवीन समाचार और आवधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए मेलिंग सूची में शामिल हों

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री का तेज एवं इंटरनेट के बिना ब्राउज़ करने की क्षमता

download iosdownload android