डाउनलोड करें
0 / 0

नकद धन पर ज़कात की गणना करने का तरीका

प्रश्न: 207972

मेरे पास 10,000 रियाल की राशि है और उसपर पूरा एक साल बीत चुका है। उसपर कितनी ज़कात देय हैॽ

अल्लाह की हमद, और रसूल अल्लाह और उनके परिवार पर सलाम और बरकत हो।

बैंक नोटों (केश) पर ज़कात के रूप में जो दिया जाना अनिवार्य है वह उसके “दसवें भाग का एक चौथाई” है, और अंकों में : उसका 2.5%, या : प्रति हज़ार में से 25 है।

बैंक नोटों (नकद) पर ज़कात की गणना करने का तरीका यह है कि उनमें से प्रत्येक हजार में से 25 रियाल निकाला जाए। यदि वह राशि दस हज़ार है, तो उसकी ज़कात 250 रियाल है।

आप ऐसा भी कर सकते हैं कि उस राशि को (जो ज़कात के निसाब तक पहुँच गई है) चालीस से विभाजित कर दें। फिर उस विभाजन से जो भी परिणाम प्राप्त हो, वही ज़कात की देय राशि है।

इसके आधार पर, यदि आप 10,000 रियाल को 40 से विभाजित करते हैं, तो परिणाम 250 रियाल होगा। यही उस राशि [नकदी] के लिए ज़कात की मात्रा है।

अधिक जानकारी के लिए प्रश्न संख्या : (2795 ) का उत्तर देखें।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

answer

संबंधित उत्तरों

at email

डाक सेवा की सदस्यता लें

साइट की नवीन समाचार और आवधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए मेलिंग सूची में शामिल हों

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री का तेज एवं इंटरनेट के बिना ब्राउज़ करने की क्षमता

download iosdownload android